दोस्तो अभी तो होली का दौर चल ही रहा है। इसलिए मै आप के लिए एक और होली प्रस्तुत कर रहा हूँ.....आशा है आपको जरूर पसंद आएगी।

बलमा घर आयो एक दिना
बलमा घर आयो एक दिना
बलमा घर आयो एक दिना
जबसे पिया परदेश सिधारे
हे जबसे पिया परदेश सिधारे
आम लगावे बागन में…बलमा घर आयो एक दिना
आम लगावे बागन में…बलमा घर आयो एक दिना
बलमा घर आयो एक दिना ॥2॥
चैत मास में वन फल पाके
हे चैत मास में वन फल पाके
आम जी पाके सावन में...बलमा घर आयो एक दिना
आम जी पाके सावन में...बलमा घर आयो एक दिना
बलमा घर आयो एक दिना ॥2॥
गऊ को गोबर आंगन लिपायो
हे गऊ को गोबर आंगन लिपायो
मंगल काज करावन में…बलमा घर आयो एक दिना
मंगल काज करावन में…बलमा घर आयो एक दिना
बलमा घर आयो एक दिना ॥2॥
प्रिय बिन बसन रहे सब मैले
हे प्रिय बिन बसन रहे सब मैले
चोली चादर भिजावन में…बलमा घर आयो एक दिना
चोली चादर भिजावन में…बलमा घर आयो एक दिना
बलमा घर आयो एक दिना ॥2॥
भोजन पान बानये मन से
हे भोजन पान बानये मन से
लड्डू पेड़ा लावन में, बलमा घर आयो एक दिना
लड्डू पेड़ा लावन में, बलमा घर आयो एक दिना
बलमा घर आयो एक दिना ॥2॥
सुन्दर तेल फुलेल लगायो
हे सुन्दर तेल फुलेल लगायो
स्योनि श्रृंगार करावन में…बलमा घर आयो एक दिना
स्योनि श्रृंगार करावन में…बलमा घर आयो एक दिना
बलमा घर आयो एक दिना ॥2॥
बसन आभूषण साज सजाये
हे बसन आभूषण साज सजाये
लागि रही पहिरावन में…बलमा घर आयो एक दिना
लागि रही पहिरावन में…बलमा घर आयो एक दिना
बलमा घर आयो एक दिना ॥2॥

दोस्तो अपनी प्यारी जन्मभूमि हमरो पहाड़ – उत्तरांचल का Facebook पेज Like करना न भूले ।
ठेठ पहाड़ी यूट्यूब विडियो चैनल: http://goo.gl/tjuOvU
हमारी वैब साइट: www.gopubisht.com
ध्न्यवाद !

Post a Comment

Previous Post Next Post